.

दैनिक खबरनामा | 13 अगस्त | लेह: लेह में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप सुबह करीब 6:05 बजेआया और नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र धरती की सतह से महज 10 किलोमीटर नीचे था। इसकी लोकेशन 36.881 डिग्री नॉर्थ और 74.402 डिग्री ईस्टदर्ज की गई।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अभी तक भूकंप के कारण किसी व्यक्ति के हताहत होने या बड़े स्तर पर नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कम गहराई पर होने के कारण इसके झटके सतह पर अपेक्षाकृत ज्यादा महसूस किए जा सकते हैं। 0 से 70 किलोमीटर की गहराई में आने वाले भूकंपों को उथले भूकंप की श्रेणी में रखा जाता है।

उथले भूकंप क्यों माने जाते हैं ज्यादा असरदार?

वैज्ञानिकों के अनुसार भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर करीब 700 किलोमीटर की गहराई तक उत्पन्न हो सकते हैं। यूएसजीएस के आंकड़ों में इन्हें मुख्य रूप से उथले, मध्यम और गहरे भूकंपों में बांटा गया है।

उथले भूकंपों में भूकंपीय तरंगों को धरती की सतह तक पहुंचने के लिए कम दूरी तय करनी पड़ती है। इसी वजह से सतह पर कंपन अधिक महसूस हो सकता है और इमारतों के क्षतिग्रस्त होने तथा जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

5 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में आया था 5.4 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले 5 अगस्त 2026 को दोपहर 3:36 बजे अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। उस भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी।

उसका केंद्र 29.008 डिग्री नॉर्थ और 94.739 डिग्री ईस्ट पर था, जबकि इसकी गहराई 17 किलोमीटर दर्ज की गई थी।

मुख्य झटके से पहले आया था फोरशॉक

अपर सियांग में आए भूकंप के मुख्य झटके से करीब 5 मिनट पहले 3.6 तीव्रता का फोरशॉक भी दर्ज किया गया था। इसके बाद मुख्य भूकंप के करीब दो घंटे के भीतर केंद्र के उत्तर में 5.1 तीव्रता का एक बड़ा आफ्टरशॉक आया। इसके अलावा कई छोटे झटके भी महसूस किए गए थे।

इस भूकंप का केंद्र डिब्रूगढ़, असम से लगभग 171 किलोमीटर उत्तर, चांगलांग, अरुणाचल प्रदेश से 233 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम, ईटानगर से 241 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, जोरहाट, असम से 256 किलोमीटर उत्तर और मोकोकचुंग, नागालैंड से 299 किलोमीटर उत्तर में स्थित था।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। आपात स्थिति पैदा होने पर प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कुल्लू में सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, राजमार्ग पर सुरक्षित उतारा गया पैराग्लाइडर

दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को…
Share to :

ओलों और वर्षा से बदला मौसम का मिजाज, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

दैनिक खबरनामा। जम्मू 31 मई: ऊधमपुर  जिले में शनिवार को मौसम ने…
Share to :

पहाड़ों में प्रकृति का प्रकोप! किश्तवाड़ में दो जगह फटा बादल, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

दैनिक खबरनामा | ब्यूरो.किश्तवाड़ | 3 जून 2026. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले…
Share to :

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी अलर्ट

कैरेबियन सागर में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई देशों में सुनामी…
Share to :