दैनिक खबरनामा। कुल्लू, 31 मई:  पतलीकूहल (कुल्लू)। कुल्लू घाटी में शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण एक पैराग्लाइडर उड़ान के दौरान नियंत्रण खोने लगा। पायलट की समझदारी और स्थानीय युवाओं की तत्परता से पर्यटक सहित पैराग्लाइडर को सुरक्षित तरीके से राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतार लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पायलट पर्यटक को लेकर डोभी क्षेत्र से नियमित उड़ान पर रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे पैराग्लाइडर का संतुलन प्रभावित होने लगा। हालात को भांपते हुए पायलट ने घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान की तलाश शुरू कर दी।
उधर, कटराईं क्षेत्र में मौजूद कुछ स्थानीय युवाओं ने हवा में असामान्य स्थिति में उड़ रहे पैराग्लाइडर को देखा। उन्होंने तुरंत अंदाजा लगा लिया कि पायलट सुरक्षित अवतरण का प्रयास कर रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवाओं ने तत्काल दोनों दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों को रोककर मार्ग खाली करवाया।
युवाओं की इस त्वरित कार्रवाई से राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए थम गया और पायलट को सुरक्षित अवतरण के लिए पर्याप्त स्थान मिल गया। इसके बाद पायलट ने कुशलता का परिचय देते हुए पैराग्लाइडर को राजमार्ग पर सुरक्षित उतार दिया।
घटना के बाद पर्यटक, स्थानीय लोगों और आसपास मौजूद अन्य लोगों ने राहत महसूस की। क्षेत्रवासियों ने पायलट के धैर्य और स्थानीय युवाओं की सजगता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर लिए गए फैसलों और सामूहिक प्रयास से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

केंद्र से हिमाचल को बड़ी राहत की मांग, रेल व अन्य मेगा परियोजनाओं का पूरा खर्च वहन करे केंद्र राजेश धर्माणी

हिमाचल प्रदेश 14जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल प्रदेश हाल ही में दिल्ली में…
Share to :

एचआरटीसी कर्मचारियों के पहचान पत्र होंगे अपग्रेड, व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा) हिमाचल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने…
Share to :

हिमाचल-पंजाब सीमा विवाद ने पकड़ा तूल, निहंग संगठनों ने लगाया ‘खालसा टैक्स नाका’

दैनिक खबरनामा। बिलासपुर 3 जून : हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों…
Share to :

इसी सप्ताह शिमला पहुंचेगा सतलुज का पानी, बिजली समस्या दूर 12 एमएलडी जलापूर्ति होगी शुरू

हिमाचल प्रदेश 14 जनवरी( दैनिक खबरनामा ) हिमाचल शिमला को सतलुज नदी…
Share to :