As

दैनिक खबरनामा  | 12 जून, 2026 : नई दिल्ली: देश में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के बीच (FSSAI) ने कई प्रमुख कंपनियों और फूड बिजनेस ऑपरेटर्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। सोशल मीडिया पर वायरल शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियामक संस्था ने जवाब तलब करते हुए नोटिस जारी किए हैं।

सबसे चर्चित मामले में  Nestlé India⁠ की लोकप्रिय नूडल्स ब्रांड मैगी के एक पैकेट में कथित तौर पर कीड़े मिलने का दावा किया गया। वायरल वीडियो सामने आने के बाद FSSAI ने कंपनी से प्रभावित बैच की जांच रिपोर्ट, सप्लाई चेन का विवरण, वेंडर संबंधी जानकारी और उत्पाद रिकॉल से जुड़े कदमों की रिपोर्ट मांगी है।

वहीं,  KFC India⁠ के आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक आउटलेट को भी नोटिस भेजा गया है। शिकायतों में साफ-सफाई की कमी, खाद्य पदार्थों के अनुचित रखरखाव, कचरा प्रबंधन में लापरवाही और कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता मानकों का पालन नहीं किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। कंपनी ने कहा है कि मामले की आंतरिक जांच की जा रही है और नियामक को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

एक अन्य मामले में  Flipkart Minutes⁠ के जरिए डिलीवर किए गए खाद्य उत्पाद में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। इसके बाद FSSAI ने संबंधित कंपनी से गुणवत्ता नियंत्रण रिकॉर्ड, जांच रिपोर्ट और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी है।

FSSAI का कहना है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और सोशल मीडिया पर सामने आने वाले मामलों की अब अधिक बारीकी से निगरानी की जा रही है। खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ आवश्यकतानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह के रीवा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डिप्टी सीएम ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

रीवा | 25 दिसंबर (जगदीश कुमार की रिपोर्ट) अमित शाह के रीवा…
Share to :

उत्तर प्रदेश नहर किनारे खड़ी कार में मिले दो शव, अलीगढ़ के खैर कोतवाली क्षेत्र में सनसनी कर्ज विवाद में हत्या का खुलासा, दो आरोपी हिरासत में

अलीगढ़ 27 दिसम्बर जगदीश कुमार)उत्तर प्रदेश नहर क्षेत्र में उस समय सनसनी…
Share to :

अरावली संरक्षण पर सख्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सघन वृक्षारोपण और अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास…
Share to :

कूड़े के पहाड़ पर विकास की जीत, राजधानी को मिला राष्ट्र प्रेरणा स्थल

लखनऊ 27 दिसम्बर (जगदीश कुमार)एक समय जहां कूड़े का विशाल पहाड़ हुआ…
Share to :