दैनिक खबरनामा 24 अप्रैल 2026 पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा दायर याचिका पर कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को व्यक्तिगत रूप से हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अगली सुनवाई की तारीख 30 अप्रैल तय की गई है।
क्या है पूरा मामला?गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के बाद जजपा और इनसो नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके विरोध में 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला गिरफ्तारी देने सिटी थाना पहुंचे थे।इसके बाद जब वे एसपी ऑफिस की ओर जा रहे थे, तो सब्जी मंडी पुल पर सीआईए इंचार्ज पवन कुमार और पुलिस कर्मियों के साथ उनकी तीखी बहस हो गई।दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि पवन कुमार ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने की कोशिश की और हथियार दिखाकर डराया। वहीं, पुलिस पक्ष ने भी इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।मामले की जांच के लिए एसपी ने डीएसपी कमलजीत के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर हाई कोर्ट की सख्त निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमित शाह का 2029 तक नशा खत्म करने का दावा खोखला: बलबीर सिद्धू

बोले- पंजाब की जवानी में ‘चिट्टा’ घोलने वाली बादल सरकार में भाजपा…

मोहाली से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना की 6वीं बस रवाना, विधायक कुलवंत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब 23 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस योजना…

कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी पर नया नोटिफिकेशन लाखों निवासियों से विश्वासघात बलबीर सिंह सिद्धू

मोहाली 17 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर…

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर पंजाब सरकार ने 59 उत्कृष्ट डॉक्टरों को किया सम्मानित, स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान को मिली राज्य स्तरीय पहचान

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 03 जुलाई 2026. पंजाब सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सक…