Screenshot

काकामिगाहारा, 6 जून 2026 (दैनिक खबरनामा): भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 4-1 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक जीता। टीम की जीत के नायक रहे आशीष तानी पूर्ती, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

भारत ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। मुकाबले के दूसरे ही मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर को आशीष ने गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद जापान ने कई बार भारतीय सर्कल में प्रवेश कर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया।

दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने अपनी लय बरकरार रखी। 28वें मिनट में आशीष ने पेनाल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया। इसके दो मिनट बाद कप्तान केतन कुशवाहा ने शानदार फिनिश के साथ भारत की बढ़त 3-0 कर दी और टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।

तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा और बढ़ गया। 34वें मिनट में आशीष ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

अंतिम क्वार्टर में जापान ने वापसी की कोशिश की और 52वें मिनट में नुमादा गाकु ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल कर अंतर कम किया, लेकिन यह गोल केवल सांत्वना तक ही सीमित रहा। भारत ने मैच 4-1 से जीतकर एशियाई चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष तानी पूर्ती को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वह पूरे टूर्नामेंट में 13 गोल के साथ ‘टॉप स्कोरर’ भी रहे। वहीं भारतीय गोलकीपर आयुष को ‘बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार मिला।

महिला वर्ग में भी भारत की नौशीन नाज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 गोल के साथ टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर बनने का गौरव हासिल किया।

भारतीय टीम की ऐतिहासिक सफलता पर Hockey India ने विजेता पुरुष अंडर-18 टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये तथा सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला अंडर-18 टीम के खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 50 हजार रुपये प्रति सदस्य पुरस्कार देने का भी ऐलान किया गया है।

इस शानदार जीत के साथ भारत ने एक बार फिर एशियाई हॉकी में अपना दबदबा साबित किया और भविष्य के सितारों से सजी युवा टीम ने देश को गौरवान्वित किया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

प्रेमानंद महाराज के दर्शन के दौरान विराट-अनुष्का पर उठे सवाल, वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून :  आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स…
Share to :

फीफा वर्ल्ड कप से लेकर महिला विश्व कप तक, भारत में फुटबॉल का नया युग; ज़ी ने हासिल किए बड़े प्रसारण अधिकार

दैनिक खबरनामा | नई दिल्ली, 1 जून : भारतीय खेल प्रसारण उद्योग…
Share to :

वैभव का बड़ा कमाल: 15 साल की उम्र में राष्ट्रीय टीम का टिकट, भारतीय क्रिकेट को मिला नया सितारा

दैनिक खबरनामा / स्पोर्ट्स ब्यूरो /  नई दिल्ली / 06 जून 2026.…
Share to :

आज रात से फीफा विश्व कप 2026 का आगाज, जानिए भारत में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव मुकाबले

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 11 जून:  दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महाकुंभ…
Share to :