दैनिक खबरनामा 6 मार्च 2026 प्रयागराज महाकुंभ में चर्चित हुए IITian बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को वह झज्जर में अपनी पत्नी के साथ नजर आए। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन हिमाचल प्रदेश के अघंजर महादेव मंदिर में दोनों ने शादी की, जिसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की।अभय सिंह, जो बॉम्बे IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग कर चुके हैं, फिलहाल अपनी पत्नी के साथ धर्मशाला (हिमाचल) में सादगीपूर्ण जीवन बिता रहे हैं। उनकी पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं।झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले अभय सिंह अपने वकील पिता के चैंबर भी पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि आध्यात्मिकता की ओर रुझान से पहले वह यहां आकर केस स्टडी किया करते थे।वहीं उनकी पत्नी प्रतीका ने बताया कि दोनों मिलकर भविष्य में “सनातन यूनिवर्सिटी” बनाने का सपना देख रहे हैं और समाज में आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना चाहते हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

अजित पवार की विमान हादसे में मौत पर संजय राउत का बड़ा दावा,कहा यह सामान्य दुर्घटना नहीं,पर्दे के पीछे कुछ और है

महाराष्ट्र 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) महाराष्ट्र एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित…
Share to :

बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026: जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के 100 पदों पर आवेदन 4 जून से, सैलरी 40 हजार से अधिक

दैनिक खबरनामा। नई दिल्ली, 3 जून : सरकारी नौकरी की तैयारी कर…
Share to :

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विनायक गोपाल कृष्ण चेरिटेबल ट्रस्ट ने डीग चिकित्सालय में किया फल वितरण

राजस्थान 24 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के डींग में रविवार को…
Share to :