उत्तर प्रदेश 23 जनवरी (दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश शामली जिले के अमलापुर गांव में नल के बोरिंग से गर्म पानी निकलने की रहस्यमयी घटना के चौथे दिन आखिरकार वैज्ञानिक जांच शुरू हो गई। लखनऊ से केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की टीम जल निगम के अधिकारियों के साथ गांव पहुंची और मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। वैज्ञानिकों ने प्रभावित परिवार से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटाई और अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने एकत्र किए।
केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तरी क्षेत्र, लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक एस.के. स्वरूप के निर्देश पर यह जांच कराई जा रही है। टीम
का नेतृत्व कर रहे वैज्ञानिक डॉ. फखरे आलम ने जल निगम के अधिकारियों के साथ कपिल पुत्र जिले सिंह के घर का निरीक्षण किया, जहां नल से खौलता हुआ पानी निकलने की घटना सामने आई थी। वैज्ञानिकों ने मौके पर ही पानी का तापमान मापा और आसपास के पांच अलग-अलग स्थानों से पानी के नमूने लिए।
उल्लेखनीय है कि यह असामान्य घटना 18 जनवरी को सामने आई थी, जब कपिल के घर लगे नल से अचानक गर्म पानी निकलने लगा। इस घटना की जानकारी फैलते ही न केवल अमलापुर गांव, बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी इसे देखने के लिए मौके पर पहुंचने लगे थे। गांव में दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।इस मामले को लेकर जब दैनिक जागरण में लगातार खबरें प्रकाशित हुईं, तब जिला प्रशासन और जल निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर गया। इसके बाद वैज्ञानिक स्तर पर जांच कराने का निर्णय लिया गया। निरीक्षण के दौरान जल निगम के अवर अभियंता अरविंद कुमार भी टीम के साथ मौजूद रहे।वैज्ञानिक डॉ. फखरे आलम ने बताया कि पानी के गर्म होने के पीछे भूगर्भीय कारण हो सकते हैं, हालांकि वास्तविक स्थिति प्रयोगशाला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। एकत्र किए गए सभी नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि पानी के असामान्य तापमान की वजह प्राकृतिक है या किसी अन्य कारण से उत्पन्न हुई है।फिलहाल प्रशासन और वैज्ञानिकों की टीम की मौजूदगी से ग्रामीणों में संतोष देखा गया है, वहीं लोग बेसब्री से जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि इस अनोखी और चौंकाने वाली घटना का सही कारण सामने आ सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

नगर निगम चुनाव की तैयारी में AIMIM, जयपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक

राजस्थान 19 जनवरी (दैनिक खबरनामा) राजस्थान जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलिमीन (AIMIM)…
Share to :

IPAC रेड विवाद कलकत्ता हाईकोर्ट ने TMC की याचिका खारिज की, ED ने पार्टी दफ्तर से जब्ती से किया इनकार

कोलकाता 14जनवरी (खबरनामा)कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को I-PAC रेड मामले में तृणमूल…
Share to :

IAS अभिषेक प्रकाश IIT से यूपी CM ऑफिस तक, 5% कमीशन के आरोपों में उलझा चमकदार करियर

उत्तर प्रदेश 12 जनवरी( दैनिक खबरनामा)उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में कुछ…
Share to :

30 अप्रैल तक पूरा होगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण, लागत करीब 1,900 करोड़ L&T और टाटा कंसल्टेंसी का कार्यकाल होगा समाप्त

उत्तर प्रदेश 2 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) अयोध्या। अयोध्या में बन…
Share to :