दैनिक खबरनमा 11 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे एसएसपी सुमेर प्रताप सिंह को डीआईजी पद पर प्रमोट किया गया है। शुक्रवार शाम को उनके प्रमोशन के आदेश जारी किए गए। अब वे डीआईजी के तौर पर शहर में ट्रैफिक और सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे।2012 बैच के हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी सुमेर प्रताप सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक एंड सिक्योरिटी के पद पर तैनात थे। उनके कार्यकाल के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए गए, जिनके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है।अपने करियर में उन्होंने पंचकूला में डीसीपी, कुरुक्षेत्र में एएसपी और गुरुग्राम में एसीपी के रूप में सेवाएं दी हैं। इसके अलावा वे यमुनानगर, कैथल और भिवानी में एसपी रह चुके हैं। हरियाणा पुलिस टेलीकम्युनिकेशन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, वहीं मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में नेशनल हाईवे ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला।सुमेर प्रताप सिंह हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी, एसपी सिक्योरिटी-1 हरियाणा और पहली बटालियन एचएपी के कमांडेंट जैसे अहम पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। पंचकूला में डीसीपी रहते हुए उन्होंने सीआईडी का अतिरिक्त चार्ज भी संभाला।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

विश्व साइकिल दिवस पर एमसीएम की साइकिल रैली, दिया हरित और स्वस्थ भविष्य का संदेश

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून :  चंडीगढ़ के विश्व साइकिल दिवस 2026…
Share to :

एनडीए से पास-आउट हुए पंजाब के पांच होनहार कैडेट, अगले वर्ष बनेंगे सेना के अधिकारी

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की एक और बड़ी उपलब्धि,…
Share to :

एमसीएम ने सत्र 2026–27 के लिए कॉलेज एवं छात्रावास प्रॉस्पेक्टस जारी किए

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 4 जून 2026: शैक्षणिक सत्र 2026–27 की प्रवेश प्रक्रिया…
Share to :

पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित, विद्यालय के विकास के लिए 6 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान

दैनिक खबरनामा । चंडीगढ़, 30 मई: पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के…
Share to :