दैनिक खबरनामा 26 मार्च 2026 चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित विकास नगर, मौली जागरां में बुधवार देर रात एक घर में भीषण आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारों और लेंटर तक में दरारें आ गईं। हालांकि समय रहते परिवार के चारों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12:45 बजे की है। मकान नंबर 216 के चौथे फ्लोर पर रहने वाले योगेश ने तीसरी मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। इस मंजिल पर कोई नहीं रहता था और वहां किचन बनाया गया था। स्थिति को भांपते हुए योगेश ने तुरंत नीचे सो रहे अपने पिता गिरीश, मां और भाई को जगाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।योगेश ने बताया कि घर खाली कराने के करीब 15 मिनट बाद किचन में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही मनीमाजरा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ऑफिसर गुरमुख सिंह मुल्तानी के नेतृत्व में टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 2:30 बजे आग पर काबू पाया।
इस हादसे में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिसमें फर्नीचर, किचन का सामान, लैपटॉप, जरूरी दस्तावेज और बच्चों के सर्टिफिकेट शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते परिवार को बाहर निकाल लिया गया, वरना यह हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। योगेश की सतर्कता और बहादुरी से चार लोगों की जान बच गई।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में औद्योगिक विकास को रफ्तार फेज-1 और 2 में FAR 0.75 से बढ़ाकर 2, उद्योगों को मिलेगा तीन गुना निर्माण का मौका

दैनिक खबरनामा 18 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ के औद्योगिक विकास को नई गति…
Share to :

चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार का कहर डिलीवरी देने जा रहे युवक की मौत, भाई का आरोप—गाड़ी में शराब की बोतलें, पुलिस ने रात भर नहीं की कार्रवाई

चंडीगढ़ 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी…
Share to :

इंसिनरेटर फेल होने से रैपुर कलां प्लांट में संकट, चार महीने में ठप पड़ा ₹2 करोड़ का पशु निस्तारण संयंत्र

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ में इस सप्ताह एक बड़ा नागरिक और…
Share to :

चंडीगढ़ में कारोबारी से 20 करोड़ की रंगदारी मांग लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्हाट्सऐप कॉल से धमकी

चंडीगढ़ 6 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। शहर में एक बार…
Share to :