पंजाब 11 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोगा जिले के कस्बा धर्मकोट के अंतर्गत गांव कैलां में मंगलवार देर शाम सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरपूर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भरपूर सिंह की पत्नी के साथ पड़ोस में रहने वाले इंद्रजीत सिंह के कथित संबंध थे। जब भरपूर सिंह को इस बात की भनक लगी तो उसने इंद्रजीत सिंह को अपने घर आने से सख्त मना कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी समय से तनाव और रंजिश चल रही थी।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 7 बजे, आरोपी इंद्रजीत सिंह शराब के नशे में मृतक के घर के पास पहुंचा और अपनी 32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से भरपूर सिंह के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पीएम-किसान योजना का लाभ जारी रखने के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ में पंजीकरण अनिवार्य

पंजाब 2 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मुख्य कृषि…
Share to :

पावरकॉम को सख्त निर्देश पंजाब के किसी भी गांव, कस्बे या शहर में नहीं दिखेंगी लटकती तारें

पंजाब 11 जनवरी(दैनिक खबरनामा) लुधियाना कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट निर्देश…
Share to :

मोहाली में शहरभर में सघन सड़क सफाई और स्वच्छता अभियान शुरू

पंजाब 5 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के नगर निगम मोहाली द्वारा…
Share to :

फरवरी तक STP निर्माण पूरा करने के निर्देश, एडीसी (यूडी) ने नयागांव साइट पर की समीक्षा

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों…
Share to :