पंजाब 13 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली जिले में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अवैध रूप से पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। इंडस हॉस्पिटल के सामने करीब तीन दर्जन हरे-भरे पेड़ों की कटाई पाए जाने पर एक फॉरेस्ट गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।डीएफओ के निरीक्षण के बाद कार्रवाई मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएफओ अमननीत सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में हाईवे किनारे लगभग 30 पेड़ कटे हुए मिले। इसके बाद लालरू बीट के इंचार्ज फॉरेस्ट गार्ड रघबीर सिंह और ब्लॉक ऑफिसर अमर सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड, अधिकारी पर विभागीय जांच लापरवाही और संभावित मिलीभगत के आरोप में वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड रघबीर सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं ब्लॉक ऑफिसर अमर सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।तीन आरोपियों पर केस दर्ज जीएमआर प्रभारी संतोष सिंह की शिकायत के आधार पर डेराबस्सी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सुखविंदर सिंह, अकरम और साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :