दैनिक खबरनामा 3 मार्च 2026 चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शिक्षा के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि देश में दो तरह की शिक्षा व्यवस्था चल रही है—एक अमीरों के लिए महंगी प्राइवेट और दूसरी आम लोगों के लिए सरकारी स्कूलों की। उन्होंने दावा किया कि गुजरात में सबसे ज्यादा पेपर लीक होते हैं, जबकि पंजाब में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।
सीएम ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि 1 अप्रैल से राज्य के स्कूलों में नया एब्सेंट सिस्टम लागू होगा। इसके तहत छात्र के गैरहाजिर रहने पर अभिभावकों को तुरंत मैसेज जाएगा, जबकि शिक्षक के अनुपस्थित होने की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को दी जाएगी।उन्होंने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू हो रहा है और सभी स्कूलों में किताबें पहले ही पहुंचाई जा चुकी हैं। साथ ही, शिक्षकों से केवल पढ़ाई का काम लेने पर जोर दिया गया है और जनगणना जैसे कार्यों में उनकी ड्यूटी न लगाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है।
सीएम मान ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों की स्थिति खराब थी, लेकिन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में शिक्षा सुधार शुरू किए हैं। इसके अलावा, 25 स्कूलों का नाम शहीदों के नाम पर रखा गया है और “बिजनेस ब्लास्टर” योजना के तहत छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए 19,279 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :

निकाय चुनावों के बाद मान सरकार का बड़ा कदम! पंजाब में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की तैयारी, 65 हजार से अधिक कर्मचारी होंगे पक्के

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 1 जून :  पंजाब में निकाय चुनावों के…
Share to :