दैनिक खबरनामा। जीरकपुर (मोहाली), 8 जून 2026:  पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर में खुद को सीआईए स्टाफ बताकर एक ज्वेलर्स के अपहरण और उगाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपितों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में घुसकर ज्वेलर्स को हथकड़ी लगाई, उसका अपहरण किया और मारपीट कर पांच लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

पंचकूला निवासी गौरव गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़-अंबाला रोड स्थित एमजी ज्वेलर्स शोरूम का संचालन करता है। सोमवार दोपहर करीब 3:50 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो उनकी दुकान के बाहर आकर रुकी। वाहन से उतरे तीन व्यक्तियों में से एक ने खाकी पगड़ी और खाकी रंग की पैंट पहन रखी थी, जबकि दूसरे के हाथ में एक फाइल थी। उनके साथ एक व्यक्ति हथकड़ी लगाए हुए भी मौजूद था।

शोरूम में प्रवेश करते ही आरोपितों ने हथकड़ी लगे व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दावा किया कि उसने चोरी का सामान इस ज्वेलर्स को बेचा है। इसके बाद उन्होंने गौरव गोयल पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके खिलाफ मामला दर्ज है।

आरोपितों ने कुछ ही देर में गौरव को भी हथकड़ी लगा दी तथा उसका मोबाइल फोन और कार की चाबी छीन ली। शोरूम में मौजूद कर्मचारी जोगिंदर सिंह को भी अपने साथ ले लिया गया। इसके बाद दोनों को स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाया गया, जिसमें पहले से दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

पीड़ित के अनुसार रास्ते में आरोपितों ने खुद को सीआईए स्टाफ का सदस्य बताते हुए उसके साथ मारपीट की। एक आरोपित ने चाकू दिखाकर 10 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।

बाद में आरोपित गौरव को जीरकपुर स्थित मैकडोनाल्ड्स के पास ले गए और उसके पिता को भी वहां बुला लिया। उन्होंने कथित पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद गौरव और उसके पिता को वापस एमजी ज्वेलर्स की दुकान पर लाया गया, जहां दबाव बनाकर उनसे पांच लाख रुपये वसूल लिए गए।

रकम हासिल करने के बाद सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से कॉल कर उनसे 11 ग्राम सोना देने की भी मांग की गई, ताकि कथित बरामदगी दिखाकर मामले को सही ठहराया जा सके।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार दो अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :