पंजाब 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मोहाली के झामपुर इलाके से भाईचारे और इंसानियत की एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम परिवार ने सनातन मंदिर निर्माण के लिए करीब 325 गज जमीन मंदिर समिति को दान कर दी। बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।
गुरुवार (12 फरवरी) को शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की मौजूदगी में जमीन की रजिस्ट्री के कागजात मंदिर कमेटी को सौंपे गए। इसके बाद धार्मिक विधि-विधान से हवन यज्ञ कर मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई।
शाही इमाम ने कहा कि पंजाब की धरती हमेशा से भाईचारे और एकता का संदेश देती आई है। उन्होंने गुरु नानक देव जी का उदाहरण देते हुए कहा कि सिख इतिहास में भी मुस्लिम समाज का योगदान रहा है और यह परंपरा आज भी कायम है।मंदिर कमेटी के अनुसार झामपुर क्षेत्र में मंदिर के लिए जगह नहीं थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। इसी जरूरत को समझते हुए मुस्लिम परिवार ने यह जमीन “मोहब्बत के तोहफे” के रूप में दान की।वहीं जमीन दान करने वाले मोहम्मद इमरान ने कहा कि उनका सपना भविष्य में एक अस्पताल खोलने का भी है, ताकि गरीब लोगों को इलाज मिल सके।यह घटना पूरे देश के लिए एकता और सद्भाव का मजबूत संदेश बनकर सामने आई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब और मिजोरम बाल अधिकार आयोगों के बीच अहम विचार-विमर्श, अध्ययन दौरे से मजबूत होंगे बाल संरक्षण तंत्र

पंजाब 13 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) मिजोरम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग…
Share to :

12.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी काबू, फर्जी दस्तावेजों से लिया था लोन

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली पुलिस ने धोखाधड़ी के…
Share to :

जीरकपुर में विदेशी महिला और टैक्सी चालक के बीच विवाद, किराया न देने का आरोप वीडियो वायरल

पंजाब 4 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र…
Share to :

नया गांव में अवैध कब्जों पर प्रशासन की सख्ती, कांसल कैचमेंट क्षेत्र से गैरकानूनी निर्माण हटाए गए

पंजाब 5 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब जिला प्रशासन के निर्देशों और माननीय…
Share to :