दैनिक खबरनामा। जीरकपुर (मोहाली) 26 नवंबर:  गांव छत में पति की मारपीट और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर तीन बच्चों की मां ने दम तोड़ दिया। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

29 वर्षीय रूपवती के पिता जुगल किशोर के बयान पर रूपवती के पति विजय प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जुगल किशोर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 13 साल पहले गांव छत निवासी विजय प्रकाश के साथ हुई थी।

आरोप है कि शादी के बाद से ही पति छोटी-छोटी बातों पर रूपवती के साथ मारपीट करता था और उसे घर से बाहर निकाल देता था। पति के अत्याचार से तंग आकर वह कई बार मायके भी आ चुकी थी।

पिता के अनुसार, रूपवती अपनी छोटी बच्ची को गांव छत स्थित मॉडल स्कूल से लेने गई थी। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने उसे बच्ची से मिलने नहीं दिया। इसी बीच वहां पहुंचे विजय प्रकाश ने स्कूल के बाहर रूपवती के साथ मारपीट की। बेटी ने फोन पर पिता को इस घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जुगल किशोर गांव छत पहुंचे, जहां रूपवती की हालत गंभीर थी। परिजनों ने उसे एंबुलेंस की मदद से चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, अस्पताल से महिला की मौत की सूचना मिली थी। उसके पिता ने वीरवार को थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पति का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जीरो बजट, जीरो वेस्ट’ 54वां स्वच्छ रोज़ फेस्टिवल भव्य समापन के साथ संपन्न

चंडीगढ़ 22 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ प्रसिद्ध ‘जीरो बजट, जीरो वेस्ट’…

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 में देवर-भाभी के शव मिलने से सनसनी, बंद कमरे में मिले दोनों के शव

चंडीगढ़ 26 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित…

पंजाब में गैस से दूर होती रसोई: बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बनी पहली पसंद, उज्ज्वला योजना पर उठे सवाल

चंडीगढ 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)पंजाब में घरेलू ऊर्जा की तस्वीर तेजी से…

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लागू होने का रास्ता साफ, उम्रकैद तक सजा का प्रावधान

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब…