दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 मोहाली जिले के एस.ए.एस. नगर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना हंडेसरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई।सीनियर पुलिस कप्तान डॉ. हरमनदीप सिंह हंस (आईपीएस) ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है और इसी कड़ी में यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसपी (देहात) मनप्रीत सिंह और डीएसपी डेराबस्सी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के निर्देशन में इंस्पेक्टर सुनील कुमार की निगरानी में एसआई हरगोबिंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला मोड़, गांव हंडेसरा के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके पास से 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी की पहचान कमल प्रसाद निवासी गांव बिलैरी, तहसील आंवला, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा18/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में 12 साल की बच्ची की संदिग्ध मौत डॉक्टर के घर ग्रिल से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 खरड़ मोहाली के सन्नी एनक्लेव इलाके में…
Share to :

डीसी कोमल मित्तल ने मोहाली कार्निवाल का किया दौरा, पंजाब सखी शक्ति मेला को महिला उद्यमियों के लिए बताया सशक्त मंच

पंजाब 8 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली की डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल…
Share to :

घोषणाओं से आगे, ज़मीनी बदलाव की ओर पंजाब कैबिनेट के फैसलों में दिखी ‘प्रो-पीपल गवर्नेंस’ की स्पष्ट झलक

पंजाब 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब में नीति से प्रगति तक का स्पष्ट…
Share to :

मोहाली में 16 वर्षीय छात्र का अपहरण, बेरहमी से पिटाई 25 से अधिक युवकों पर केस दर्ज

पंजाब 16 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली: गांव दाऊ में एक 16…
Share to :