दैनिक ख़बरनामा 19 अप्रैल 2026 खरड़ मोहाली के सन्नी एनक्लेव इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक डॉक्टर के घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ मिला। वह उसी घर में काम करती थी और पिछले कुछ दिनों से वहीं रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतका की मां के अनुसार, बच्ची पिछले करीब 15 दिनों से डॉक्टर के घर पर ही रह रही थी और घर का सारा कामकाज संभाल रही थी। उसे हर महीने लगभग ₹5000 मेहनताना मिलता था। मां ने बताया कि उनकी बेटी आमतौर पर रोज घर लौट आती थी, लेकिन इस बार वह लगातार वहीं रह रही थी।परिजनों ने खुलासा किया कि बच्ची ने एक दिन पहले फोन पर बताया था कि एक युवक उसे परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। मां ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची का उस युवक के साथ झगड़ा हुआ था और उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी करवाई है और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। फिलहाल, परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 194-बी के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की गहन जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :