दैनिक खबरनामा 9 मई 2026 पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने स्पष्ट कहा है कि राज्य सरकार किसी भी कीमत पर बेअदबी कानून वापस नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस कानून का समर्थन करती है, लेकिन बादल परिवार इसका विरोध कर रहा है।संगरूर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा बम धमाकों, ईडी रेड और मानहानि के नोटिसों जैसे हथकंडों का सहारा लेती है। भाजपा के मानहानि नोटिसों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के साथ लगातार अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे हथकंडे बंद किए जाएं, वरना पंजाबी इसका कड़ा जवाब देंगे।पश्चिम बंगाल की स्थिति का जिक्र करते हुए मान ने कहा कि वहां शपथ ग्रहण से पहले ही हिंसा का माहौल बना दिया गया है और पूरा बंगाल जल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है, लेकिन पंजाब में यह सफल नहीं होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की धरती पर हर तरह के बीज बोए जा सकते हैं, लेकिन नफरत की पैदावार यहां कभी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पंजाब का आपसी भाईचारा बेहद मजबूत है और भाजपा के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026