पंजाब 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के मोहाली जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है, जिसमें 15 पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों के ट्रांसफर किए गए हैं। इस फेरबदल के दौरान कई थानों के एसएचओ भी बदले गए हैं। युवक के मर्डर मामले के बाद पुलिस लाइन भेजे गए इंस्पेक्टर अमन बैदवान को दोबारा थाना फेज-11 की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।वहीं, योगेश कुमार को फेज-11 से हटाकर थाना लालड़ू भेजा गया है, जबकि रणवीर सिंह को कंट्रोल रूम में तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार को थाना हंडेसरा का प्रभारी बनाया गया है और गुरु मिहर सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।खरड़ और कुराली में भी बदलाव किए गए हैं। इंस्पेक्टर हर्ष मोहन को थाना सिटी कुराली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुरप्रीत सिंह को सिटी कुराली से हटाकर थाना सदर खरड़ भेजा गया है, जबकि अमनदीप सिंह चौहान को सदर खरड़ से मटौर थाना का प्रभारी बनाया गया है। सिमरनजीत सिंह को ऑपरेशन सेल से सोहाना थाना का एसएचओ लगाया गया है।इसके अलावा, सोहाना के एसएचओ सुनील कुमार को साइबर क्राइम विंग में तैनात किया गया है, जबकि सतविंदर सिंह को साइबर क्राइम से ऑपरेशन सेल भेजा गया है। सब-इंस्पेक्टर परविंदर सिंह को पुलिस लाइन से ट्रैफिक जोन-3 का इंचार्ज बनाया गया है।
यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :