मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा पहला मंचन, बोले—‘सत्य, धर्म, दया और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा नाटक’

दैनिक खबरनामा | मोहाली, 7 अगस्त 2026 .पंजाब सरकार की ओर से भगवान श्री राम के जीवन, आदर्शों और शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध नाटक हमारे राम’ के राज्यव्यापी मंचन की शुक्रवार को मोहाली से भव्य शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वयं दर्शक दीर्घा में बैठकर नाटक का आनंद लिया और कलाकारों के शानदार अभिनय की सराहना की।

अगस्त और सितंबर के दौरान पंजाब के 12 शहरों में ‘हमारे राम’ के 41 निःशुल्क मंचन करवाए जाएंगे। सरकार ने इन सभी कार्यक्रमों को जनता के लिए पूरी तरह मुफ्त रखा है, ताकि समाज के हर वर्ग को भगवान श्री राम के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की धरती समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की धरती है। सरकार का प्रयास है कि कला और रंगमंच जैसे प्रभावशाली माध्यमों के जरिए सत्य, धर्म, दया, सद्भावना और एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि ‘हमारे राम’ केवल एक नाट्य प्रस्तुति नहीं, बल्कि भगवान श्री राम के आदर्शों और रामायण के शाश्वत संदेश को नए और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब आपसी सम्मान, प्रेम और सामाजिक सद्भावना को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे समय में भगवान श्री राम के आदर्श समाज के लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं।

12 शहरों में होंगे 41 मंचन

मुख्यमंत्री ने बताया कि मोहाली से शुरू हुआ यह अभियान पंजाब के विभिन्न शहरों तक पहुंचेगा। मोहाली, बठिंडा, जालंधर, फिरोजपुर, होशियारपुर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर और खन्ना सहित 12 शहरों में अगस्त और सितंबर के दौरान कुल 41 शो करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन मंचनों का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा युवा पीढ़ी को भारत की आध्यात्मिक और नैतिक विरासत से जोड़ना है।

आशुतोष राणा के अभिनय ने बांधा समां

‘हमारे राम’ में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका में नजर आए। उनके दमदार अभिनय और संवाद अदायगी ने मोहाली के दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। नाटक में करीब 150 कलाकारों की टीम ने प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री ने पूरी टीम का पंजाब की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

भव्य मंच, संगीत और दृश्य प्रभावों ने मोहा मन

‘हमारे राम’ को वाल्मीकि रामायण के आध्यात्मिक तत्वों से जोड़ते हुए आधुनिक नाट्य शैली में प्रस्तुत किया गया है। गौरव भारद्वाज के निर्देशन और फेलिसिटी थिएटर के निर्माण में तैयार इस नाटक में विशाल मंच, प्रभावशाली दृश्य सामग्री, मौलिक संगीत, नृत्य संयोजन, पारंपरिक वेशभूषा और विशेष प्रभावों का शानदार समावेश किया गया है।

मोहाली में हुए पहले मंचन के दौरान सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। शुरुआत से लेकर अंतिम दृश्य तक दर्शक नाटक से जुड़े रहे। भावपूर्ण अभिनय, प्रभावशाली संवाद, आध्यात्मिक संगीत और भव्य मंच सज्जा ने पूरे वातावरण को भावनात्मक और आध्यात्मिक रंग दे दिया।

आशुतोष राणा द्वारा निभाए गए रावण के किरदार को दर्शकों से विशेष सराहना मिली। अन्य कलाकारों ने भी रामायण के विभिन्न पात्रों को प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया।

संस्कृति संरक्षण के लिए बढ़ाया जा रहा बजट

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार ने संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बजट में भी वृद्धि की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इससे पहले राज्य के सभी जिलों में एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिला। इसके अलावा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों के लिए शांति, सामाजिक सद्भावना, एकता, प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सरकार ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से पंजाब की गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :