पंजाब 11 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब जिले के 16 स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 1:11 बजे बम ब्लास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी “ह्यूमन बम” के जरिए उड़ाने की धमकी दी गई।धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। कई स्कूलों में बच्चों को अंदर जाने से रोक दिया गया और उन्हें स्कूल गेट से ही वापस भेज दिया गया। इस दौरान स्कूलों के बाहर अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलते ही चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस के साथ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।ईमेल में केवल स्कूल ही नहीं, बल्कि संसद भवन और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह को भी टारगेट बताया गया है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।मोहाली के SSP हरसंदीप हंस ने बताया कि सभी स्कूलों में जांच जारी है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है। वहीं साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुट गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

26 जनवरी को मोहाली की सड़कों पर गरजेगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च, संयुक्त किसान मोर्चा का एलान डेराबस्सी और चप्परचिड़ी से निकलेंगे दो मार्च, बैठक में तय हुआ रूट मैप

पंजाब 21 जनवरी( जगदीश कुमार) पंजाब मोहाली।संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने 26…
Share to :

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी दिग्विजय सिंह की हत्या: सिर के पीछे पॉइंट-ब्लैंक गोली, बंबीहा गैंग ने मूसेवाला कांड का बदला बताया

मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी का पोस्टमॉर्टम पॉइंट-ब्लैंक रेंज से सिर के पीछे…
Share to :

लालड़ू में पेड़ से बांधकर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान दो के पैर टूटे

पंजाब 22 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली के गांव सरसीनी के…
Share to :

‘मिशन रोज़गार’ के तहत 63,943 युवाओं को सरकारी नौकरियाँ, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :