पंजाब 22 फरवरी2026 (जगदीश कुमार) पंजाब
विधानसभा हलका मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से आज विभिन्न सेवा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जुझार नगर, फेज़-6, मोहाली गांव, फेज़-1, फेज़-3B1, फेज़-10, सेक्टर-66, बाकरपुर, सनेटा, सेक्टर-79 और सेक्टर-77 में चल रहे कुल 11 रजिस्ट्रेशन सेंटरों का निरीक्षण किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर पंजाब में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्थ स्कीम के तहत पात्र परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है ताकि लाभार्थियों के कार्ड शीघ्र तैयार हो सकें और वे सूचीबद्ध अस्पतालों में समय पर मुफ्त उपचार प्राप्त कर सकें।विधायक ने कहा कि सेवा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं और रजिस्ट्रेशन कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रहे, इसके लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक भी लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि राज्यभर में चल रहे मोहल्ला क्लीनिकों में प्रतिदिन हजारों लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवा रहे हैं, जहां मुफ्त दवाइयां और जरूरी टेस्ट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
मोहाली के विकास संबंधी प्रश्न पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि शहर का समग्र विकास योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए इंडस्ट्रियल एरिया को जोड़ने वाली लिंक रोड का निर्माण जारी है तथा नए चौकों का भी विकास किया जा रहा है।इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजेंद्र प्रसाद शर्मा (ब्लॉक प्रेसिडेंट), जसपाल सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह मटौर, अकविंदर सिंह गोसल, गुरप्रीत सिंह बरियाली, अवतार सिंह मौली बैदवान, हरविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह गोगी, शरणजीत कौर (ब्लॉक प्रेसिडेंट), इकबाल सिंह (सरपंच), पंकज हांडा, अरुण गोयल, एडवोकेट जसवीर सिंह, सुखविंदर सिंह (सरपंच बाकरपुर), सुरजीत सिंह बाकरपुर, गुरदेश सिंह (सरपंच), निर्मेल सिंह, गुरप्रीत सिंह बैंस, कुलवंत कौर कोमल और मोनिका ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।