पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को लेकर तीन बसें आज अमृतसर के लिए रवाना की गईं। यह बसें माजरी, बेहड़ा और फेज-11 से संगतों को लेकर भेजी गईं। श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि हल्कावार चलाई जा रही ये बसें तीसरी बार रवाना हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक यात्रा तीन दिनों में पूरी की जाती है और श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं।यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब, दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल में माथा टेकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें जलियांवाला बाग और वाघा सीमा का दौरा भी कराया जाएगा, ताकि वे इन ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी विरासत और शौर्य गाथाओं से परिचित हो सकें।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस योजना के तहत यात्रियों के आने-जाने, ठहरने और भोजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था पंजाब सरकार द्वारा की जाती है। प्रशासन यह सुनिश्चित करता है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत मसोल का सरकारी स्कूल बना मॉडल संस्थान: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब 15 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के शिक्षा मंत्री Harjot Singh…
Share to :

लुधियाना-अमृतसर में पेट्रोल पंप ड्राई, ड्रम-कैनियों में डीजल पर रोक; सप्लाई और क्रेडिट संकट से बढ़ी चिंता

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 पंजाब के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल को…
Share to :

12 फरवरी को मोहाली में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

पंजाब 11 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली में जिला रोजगार एवं…
Share to :

पंजाब के समग्र विकास और बाल अधिकारों पर चर्चा, गुंजीत रुचि बावा ने मंत्री लाल चंद कातरूचक से की मुलाकात

पंजाब 11 फरवरी 2026(जगदीश कुमार) पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की…
Share to :