दैनिक खबरनामा। मोहाली, 11 जुलाई: डेराबस्सी में नकली आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां एक फैक्ट्री को सील कर दिया और कॉपीराइट कानून के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक जिस यूनिट में ये नकली सामान तैयार हो रहा था, उसका ड्रग लाइसेंस 1 जून 2026 से ही निलंबित चल रहा था। बावजूद इसके वहां उत्पादन बंद नहीं हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस और ड्रग विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की।

यह शिकायत उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित राहत हर्बल रेमेडीज के प्रोडक्शन मैनेजर ने दी थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी कंपनी पिछले कई सालों से नूरानी तेल और राहत ब्रांड के नाम से आयुर्वेदिक दवाएं बनाती है।

आरोप है कि डेराबस्सी-बरवाला रोड पर हंसा पार्क क्षेत्र में बैठे कुछ लोगों ने कंपनी के ट्रेडमार्क, लोगो, लेबल और पैकिंग की हूबहू नकल करके नकली उत्पाद बाजार में उतार दिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार नकली माल की वजह से कंपनी की छवि खराब हो रही है और हर महीने लगभग 50 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

ड्रग इंस्पेक्टर ज्योति बब्बर ने पुलिस टीम और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान भारी मात्रा में नकली पैकिंग सामग्री और लेबल बरामद किए गए। इसके बाद फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में लाफिया, अर्शद, सोनिका और पीयूष सहित कई लोगों को नामजद किया है। अधिकारियों का मानना है कि नकली दवाओं की सप्लाई का यह नेटवर्क सिर्फ डेराबस्सी तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य शहरों तक भी फैला हो सकता है। मामले की आगे जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :