पंजाब 23 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब जालंधर/मोहाली। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम ने सीआई मोहाली के साथ संयुक्त अभियान चलाकर हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में हुए आरडीएक्स आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी गौरव यादव ने रविवार को दी।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महावीर और मनप्रीत उर्फ मनी के रूप में हुई है। दोनों जिला एसबीएस नगर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान इनके कब्जे से 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े विदेश स्थित मास्टरमाइंड—गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा—के निर्देशों पर काम कर रहे थे। विदेशी हैंडलरों के इशारे पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर आरडीएक्स आधारित आईईडी और हैंड ग्रेनेड की खेप प्राप्त की थी।पुलिस के अनुसार, इसी खेप में से एक आईईडी का इस्तेमाल 1 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन में विस्फोट के लिए किया गया था। इस धमाके के बाद से एजेंसियां लगातार मॉड्यूल की तलाश में जुटी थीं।डीजीपी ने बताया कि इस मामले में पहले ही छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो आतंकी सामग्री की सप्लाई चेन में शामिल थे। इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ पूरे मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है।मामले में मोहाली स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से पहले जालंधर ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित, 14 से 16 जनवरी तक ड्रोन पर प्रतिबंध

पंजाब 14 जनवरी (दैनिक खबरनामा)जालंधर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 16…
Share to :

नशाखोरी, चिंता, पारिवारिक समस्याओं सहित कई मुद्दों पर घर बैठे मिल रही डॉक्टरों की सलाह

पंजाब 24 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली में मानसिक रोगों…
Share to :

पहली बार मोहाली की 83 किमी सड़कों के रखरखाव का जिम्मा निजी कंपनियों को, ₹10 करोड़ प्रति किमी खर्च

चंडीगढ़, 18 जनवरी (जगदीश कुमार)चंडीगढ़ पंजाब सरकार और ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट…
Share to :

एडीसी अनमोल धालीवाल ने किया नयागांव का दौरा, गर्मी से पहले छह नए ट्यूबवेल लगाने के निर्देश

पंजाब 30 जनवरी 2026 (जगदीश कुमार) पंजाब नयागांव, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर…
Share to :