पंजाब 21 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा) पंजाब के व्यापारियों और दुकानदारों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से पंजाब ट्रेडर्स कमीशन द्वारा आज खारड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नया गांव के मेन बाजार में एक जन-संवाद बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिला ट्रेडर्स कमीशन, मोहाली के चेयरमैन श्री रणजीत पाल सिंह ने की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष श्री तरलोचन सिंह बैदवान, खारड़ विधानसभा ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन श्री यशपाल बंसल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। बैठक में कमीशन के सदस्यों ने व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।इस मौके पर स्टेट टैक्सेशन, नगर परिषद खारड़, फूड सप्लाई, राजस्व, स्वास्थ्य, श्रम, पुलिस, लोक निर्माण विभाग और जल आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया।बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया और अपनी शिकायतें व सुझाव लिखित रूप में प्रस्तुत किए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।इस अवसर पर चेयरमैन रणजीत पाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार व्यापारियों को पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाए गए मुद्दों का समाधान निर्धारित समय सीमा में, संभवतः चार सप्ताह के भीतर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

जालंधर में स्पा सेंटर पर रेड करने गई पुलिस खुद ही फंसी, सीढ़ी से हुआ रेस्क्यू

दैनिक खबरनामा 28 मार्च 2026 जालंधर के पिम्स अस्पताल के पास स्थित…

में 24 घंटे में 2 नाबालिग लड़कियां लापता, अपहरण की आशंका से हड़कंप

दैनिक खबरनामा 20 अप्रैल 2026 लुधियाना में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को…

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से 22वीं बस रवाना

दैनिक ख़बरनामा साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 15 अप्रैल 2026 पंजाब सरकार द्वारा…

1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम: वड़िंग

कहा: महिलाओं को वादा किए गए 60,000 रुपये की बजाय केवल 6,000…