दैनिक खबरनामा 12 मार्च 2026 चंडीगढ़ चंडीगढ़ एयरपोर्ट रोड पर रविवार दोपहर एक चलती BMW कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कार से बम फटने जैसी तेज आवाजें आने लगीं। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।यह हादसा न्यू चंडीगढ़ से एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर टीडीआई के पास करीब पौने 3 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सामान्य रूप से चल रही थी, तभी उसमें से अचानक चिंगारी निकली और कुछ ही सेकंड में धुआं फैल गया। देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई और आग का गोला बन गई।घटना के दौरान लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। इस वजह से कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मोहाली फेज-1 फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।पुलिस के अनुसार, कार की नंबर प्लेट भी जल गई हैं, जिससे पहचान में दिक्कत आ रही है। अब इंजन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कार मोहाली के पते पर रजिस्टर्ड है और मालिक का नाम सुरेंद्र सिंह बताया जा रहा है। आग लगने की वजह इंजन फॉल्ट मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

चंडीगढ़ में ‘लोक समाधान’ पोर्टल लॉन्च, अब ऑनलाइन दर्ज होगी हर शिकायत

चंडीगढ़ 8 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल…

चंडीगढ़ में जीपीए पर बिके 40 हजार मकानों को मिल सकता है मालिकाना हक, प्रशासन नई नीति लाने की तैयारी में

चंडीगढ़ 24 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) चंडीगढ़ में जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी…

चंडीगढ़ में रिश्वत का खेल बेनकाब, प्रसार भारती के एक्सईएन 30 हजार लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 25 जुलाई:  सीबीआई ने चंडीगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ…

मलोया के निवासियों के लिए समाधान शिविर आयोजित प्रशासक ने उत्तरदायी एवं जन-केंद्रित प्रशासन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

दैनिक ख़बरनामा चंडीगढ़, 26 मई 2026: चंडीगढ़ प्रशासन की पारदर्शी, उत्तरदायी एवं…