दैनिक ख़बरनामा 21 अप्रैल 2026 शहर में एक प्रॉपर्टी विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। प्रसिद्ध रागी भाई हरबंस सिंह जगाधरी वाले के पोते गुरजोत सिंह ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक कुलवंत सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उनसे जबरन समझौते का वीडियो बनवाया गया और पूरे मामले में विधायक की भूमिका संदिग्ध है।गुरजोत सिंह ने बताया कि उनके परिवार की करीब 2000 गज जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। उनका आरोप है कि कुछ लोग इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और इसमें विधायक की कथित रूप से श्मूलियत है।
उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इस मुद्दे को मीडिया में उठाना शुरू किया, तो उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस केस दर्ज करेगी। इसी दौरान एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें यह दिखाया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। गुरजोत का आरोप है कि यह वीडियो दबाव में बनवाया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। उनके अनुसार, उन्हें घर से यह कहकर ले जाया गया कि पुलिस थाने चलना है, लेकिन उन्हें थाने की बजाय विधायक के पास ले जाया गया, जहां यह वीडियो बनाया गया।
गुरजोत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित जमीन को लेकर रिकॉर्ड में दो रजिस्ट्रियां दर्ज हैं, जो नियमों के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की है।फिलहाल, मामले को लेकर विधायक या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

घोषणाओं से आगे, ज़मीनी बदलाव की ओर पंजाब कैबिनेट के फैसलों में दिखी ‘प्रो-पीपल गवर्नेंस’ की स्पष्ट झलक

पंजाब 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब में नीति से प्रगति तक का स्पष्ट…
Share to :

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने जहर खाकर दी जान, VIDEO में पूर्व MLA समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पटियाला के हलका शुतराणा में एक टैक्सी…
Share to :

मोहाली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 2 होटल और एक स्पा सेंटर सील, 11 युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार) बुधवार पंजाब के मोहाली जिले में पुलिस…
Share to :

पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम 2 हैंड ग्रेनेड के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क से जुड़े तार

पंजाब 18 मार्च 2026(दैनिक खबरनामा )पंजाब में बम धमाकों की एक बड़ी…
Share to :