दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 ओलंपियन पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक Vinesh Phogat ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से कुश्ती से दूर थीं, लेकिन कुछ महीनों पहले उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है। उनका लक्ष्य फिर से देश के लिए पदक जीतना और तिरंगे की शान बढ़ाना है।विनेश ने कुश्ती संघ द्वारा आयोजित रैंकिंग प्रतियोगिता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश में उस स्थान पर हो रही है, जहां Brij Bhushan Sharan Singh का निजी शिक्षण संस्थान है। ऐसे माहौल में खिलाड़ियों को निष्पक्ष मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि मुकाबलों के निर्णायक, अंक देने और नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है।इसके साथ ही विनेश फोगाट ने शारीरिक शोषण मामले में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले महिला खिलाड़ियों ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई थी और मामला अभी कोर्ट में लंबित है। इस केस में 6 महिला खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। उन्होंने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि परिस्थितियों के कारण उन्होंने अपनी पहचान सार्वजनिक की है।विनेश का यह बयान उनकी संघर्षपूर्ण वापसी और भारतीय कुश्ती में चल रहे विवादों को फिर से उजागर करता है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :