दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 13 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से ठीक पहले एक धमकी भरे ईमेल ने सुरक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया है। इस मेल में ट्राईसिटी और पंजाब के कई अहम ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही गई है।

ईमेल में मोहाली के अनेक निजी स्कूलों, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, जालंधर रेलवे स्टेशन और मोहाली नगर निगम के मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल है। साथ ही कुछ राजनीतिक और उग्रवादी नारे भी लिखे गए हैं।

धमकी में समय का भी जिक्र है। भेजने वाले ने दावा किया है कि 17 जुलाई को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों को, 3:11 बजे मेयर कार्यालय को निशाना बनाया जाएगा। इसी दिन जालंधर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आईईडी से विस्फोट करने की बात भी कही गई है।

जैसे ही यह जानकारी मिली, चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं। चिन्हित जगहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और गहन जांच शुरू की गई है। साइबर सेल धमकी भरे ईमेल की फॉरेंसिक जांच कर रहा है ताकि भेजने वाले का पता लगाया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि हर सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा प्रबंधों की फिर से समीक्षा की जा रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में पंजाब और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे मेल मिल चुके हैं। उन सभी मामलों में सघन तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला था। इसके बावजूद एजेंसियां इस बार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहतीं और एहतियातन सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :