दैनिक खबरनामा चंडीगढ़ 25 मई 2026 : हरियाणा कि सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पिछले 11 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी, किसान, मजदूर, व्यापारी और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई लगभग 8 रुपये की वृद्धि ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। ईंधन महंगा होने से परिवहन, खाद्य सामग्री, खेती-किसानी और रोजमर्रा की वस्तुओं की लागत भी बढ़ती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। केंद्र सरकार लगातार टैक्स और वेट के जरिए जनता से वसूली कर रही है, जबकि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीतियां अपनाई जा रही हैं।

कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य कुमारी सैलजा ने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर वेट और एक्साइज ड्यूटी में तत्काल कमी करें। उन्होंने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल के दाम स्थिर होने के बावजूद घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों को भारी मुनाफा हो रहा है और कीमतें बढ़ाई जा रही हैं।

कुमारी सैलजा ने इसे आम जनता के लिए ‘महंगाई का साइलेंट टैक्स’ करार दिया। कहा कि कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :