दैनिक खबरनामा 28 अप्रैल 2026 पंजाब में एक बार फिर रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर बड़ी साजिश रचने की कोशिश सामने आई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ, जिसे शुरुआती तौर पर आईईडी ब्लास्ट माना जा रहा है।इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के गांव पंजवड़ का निवासी था। धमाका इतना भीषण था कि उसका शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घटनास्थल पर मिले मोबाइल फोन के जरिए उसकी पहचान की जा सकी।ब्लास्ट के कारण रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके चलते मालगाड़ियों का संचालन पूरी तरह रोक दिया गया है। एहतियात के तौर पर पूरे रूट पर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को आतंकी साजिश के एंगल से जांच रही हैं। स्थानीय पुलिस, रेलवे क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां मौके पर जुटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी जल्द घटनास्थल का दौरा कर सकती है।अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद कुमार भाटिया ने बताया कि रेलवे DFCCIL प्रबंधन के संपर्क में है और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।गौरतलब है कि इससे पहले 24 जनवरी की रात न्यू मंडी गोबिंदगढ़ और न्यू सरहिंद स्टेशनों के बीच भी इसी तरह का धमाका हुआ था, जिसमें मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और लोको पायलट घायल हुआ था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और निगरानी कड़ी कर दी गई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में आतंकी साजिश नाकाम, ब्यास थाना क्षेत्र की रइया चौकी के पीछे आईईडी बरामद

पंजाब 21 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) अमृतसर के ब्यास थाना क्षेत्र के…
Share to :

जालंधर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, होली से पहले हाई अलर्ट पर पुलिस

पंजाब 2 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में…
Share to :

पठानकोट में सीएम विजिट पर सस्पेंस, पंडाल तैयार लेकिन आने की पुष्टि नहीं

दैनिक खबरनामा 11 अप्रैल 2026 पठानकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रस्तावित…
Share to :

जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े हत्या, गुरुद्वारा साहिब के बाहर मची सनसनी

पंजाब 6 फरवरी 2026(दैनिक खबरनामा ) पंजाब के जालंधर में शुक्रवार सुबह…
Share to :