दैनिक खबरनामा पंचकूला।28 मई :  पंचकूला के रामगढ़ स्थित टीबीआरएल रेंज में 31 मई को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में टीबीआरएल की ओर से एडवाइजरी जारी कर स्थानीय प्रशासन और आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार यह परीक्षण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षण भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में संपन्न होगा।

टीबीआरएल द्वारा जारी चेतावनी में कहा गया है कि परीक्षण के दौरान विस्फोट से निकलने वाले कण आसमान में करीब डेढ़ किलोमीटर की ऊंचाई तक और जमीन पर लगभग दो किलोमीटर के दायरे में फैल सकते हैं। इसके चलते गांव भानू और गांव बिल्ला को स्प्लिंटर खतरा क्षेत्र में माना गया है।

एडवाइजरी के तहत स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित गांवों के लोगों को तय समय के दौरान घरों के भीतर रहने के लिए जागरूक किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

डिफरेंटली डिफरेंट पंचम’ ने बांधा समां: पंचम दा के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, हर साल होगा आयोजन

दैनिक खबरनामा | चंडीगढ़, 29 जून 2026. हिंदी फिल्म संगीत के महान…
Share to :

मोहाली में वेरका की नई पहल: मोबाइल वैन से मिलेगा सस्ता खुला दूध, प्लास्टिक कचरा घटाने पर जोर

दैनिक खबरनामा। मोहाली, 7 जून 2026: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और…
Share to :

चंडीगढ़ में सोमवार को किसान आंदोलन, कई सड़कें रहेंगी बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 12 जुलाई: अमेरिका के साथ हुए कृषि समझौते के…
Share to :

बलटाना के वार्ड-4 में सड़क पर बना खतरनाक गड्ढा, स्थानीय निवासियों में चिंता

बरसात से पहले मरम्मत की मांग, पार्षद अल्का सैनी ने अधिकारियों से…
Share to :