हरियाणा 22 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के पंचकूला में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा सेक्टर-4 और 12 के फ्लाईओवर पर सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए।मृतकों की पहचान मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद रजाउल्लाह (19), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शिमला घूमने जा रहे थे।जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात छह युवक तीन बाइकों पर दिल्ली से शिमला के लिए निकले थे। रास्ते में ये दोनों युवक अपने साथियों से पीछे रह गए। जब वे काफी देर तक नहीं पहुंचे, तो साथियों ने उन्हें फोन किया। फोन एक अज्ञात व्यक्ति ने उठाया और हादसे की सूचना दी।सूचना मिलते ही साथी मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-2 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

उत्तर रेलवे विशेष सेवा पुरस्कार 2025 अंबाला मंडल ने मारी बाज़ी, चार प्रतिष्ठित शील्ड किए अपने नाम

अंबाला 11 जनवरी (दैनिकखबरनामा)अंबाला उत्तर रेलवे ने वर्ष 2025 के लिए विशेष…
Share to :

कालका सब्जी मंडी के गेट पर जलभराव वाला गड्ढा बना खतरा, हादसे की आशंका बढ़ी

हरियाणा 5 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा ) हरियाणा के कालका सब्जी मंडी…
Share to :

कुरुक्षेत्र में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, जर्मनी से डिपोर्ट युवक घायल

दैनिक खबरनामा | 15 जून, 2026 कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के गांव मुर्तजापुर…
Share to :

अंबाला के युवक पर अमित शाह और चारधाम को बम से उड़ाने की धमकी का आरोप, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

दैनिक खबरनामा । अंबाला, 23 जून : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…
Share to :