चंडीगढ़ 16 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) चंडीगढ़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर Indian National Congress ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पंजाब कांग्रेस प्रभारी Bhupesh Baghel और प्रदेश अध्यक्ष Amrinder Singh Raja Warring विंग प्रधानों, विधायकों और जिला प्रधानों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। 2022 के सभी उम्मीदवारों को भी बैठक में बुलाया गया है।बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 चुनाव की रणनीति तय करना, संगठनात्मक कमियों की समीक्षा और बूथ स्तर तक मजबूती की रूपरेखा बनाना है। 2022 विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। उस चुनाव में Aam Aadmi Party ने पंजाब में सरकार बनाई थी, जिसके बाद से कांग्रेस आत्ममंथन में जुटी है।सूत्रों के अनुसार, गुटबाजी खत्म करना शीर्ष प्राथमिकता है। हाल ही में पंजाब के नेताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi से मुलाकात की थी, जहां संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता पर स्पष्ट संदेश दिया गया।
हाईकमान ने यह भी साफ कर दिया है कि पंजाब में फिलहाल किसी तरह का नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा और आंतरिक खींचतान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की बैठक को पार्टी के लिए निर्णायक माना जा रहा है, जहां चुनावी रोडमैप के साथ संगठन को एकजुट करने पर ठोस फैसले संभव हैं।