दैनिक खबरनामा 19 अप्रैल 2026 पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री का नीदरलैंड दौरा जारी है। इस दौरान 19 अप्रैल को वहां के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में भारत के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा भी शामिल होंगे।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अधिक से अधिक कंपनियों को निवेश के लिए आकर्षित करना है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं। सरकार निवेश के जरिए औद्योगिक विकास को तेज करने की दिशा में काम कर रही है।नीदरलैंड पहुंचने पर भारत के राजदूत कुमार तुहीन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह एक सप्ताह का दौरा है, जिसके दौरान एम्स्टर्डम में कई बड़े उद्योगपतियों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ बैठकें होंगी।
इन बैठकों में फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, अलॉयज एंड स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और निवेश आकर्षित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।गौरतलब है कि नीदरलैंड भारत के प्रमुख विदेशी निवेशकों में से एक है और कई डच कंपनियां पहले से ही पंजाब में सक्रिय हैं। अक्टूबर 2023 में राजपुरा स्थित विविधा इंडस्ट्रियल पार्क में डी ह्यूस फैक्ट्री का शिलान्यास भी किया गया था। इसके अलावा, आलू की फसल के लिए इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी राज्य में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कड़ाके की ठंड में बेघरों के लिए राहत मोहाली नगर निगम ने फेज-6 में रैन बसेरा किया शुरू

मोहाली 11 जनवरी (जगदीश कुमार) मोहाली भीषण ठंड के बीच मोहाली शहर…
Share to :