दैनिक खबरममा 1 मई 2026 बठिंडा जिले के ढिपाली गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची संगरूर पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपी के परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और कुछ समय के लिए बंधक बना लिया। घटना के बाद पुलिस ने 28 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, संगरूर पुलिस की टीम वांटेड आरोपी रणदीप सिंह को पकड़ने गांव पहुंची थी। पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी के परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो भीड़ ने गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। पुलिस टीम पर पथराव की भी सूचना है। इस दौरान आरोपी को मौके से भगाने की कोशिश की गई, हालांकि किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है।
थाना फूल पुलिस ने संगरूर पुलिस के हवलदार गुरसेवक सिंह के बयान के आधार पर 28 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सहायक थाना प्रभारी दर्शन सिंह के अनुसार, सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।गौरतलब है कि संगरूर पुलिस ने 21 अप्रैल को रणदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। वहीं, आरोपी के परिजनों का दावा है कि केस झूठा है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया हत्याकांड पर हाईकोर्ट सख्त, DGP से जवाब तलब

मोहाली 30 दिसम्बर (जगदीश कुमार)मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया की सरेआम…
Share to :