पंजाब 20 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम टीम ने एक बड़े ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन ठगी के पैसों को इधर-उधर ट्रांसफर कर मनी लॉन्ड्रिंग का काम कर रहा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक खाते खुलवाते थे और नकली फर्म बनाकर ठगी की रकम को इन खातों में जमा करवाते थे।इसके बाद यह गैंग अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर कर उन्हें छिपा देता था, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था। इस पूरे नेटवर्क के जरिए आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से कमीशन के रूप में मोटी रकम कमा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज कर दी है। इसके अलावा 5100 यूएसडीटी (क्रिप्टोकरेंसी), 23 एटीएम कार्ड, 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल फोन, 5 सिम कार्ड, फर्जी केवाईसी दस्तावेज, 14 चेक बुक और स्टैंप भी बरामद किए गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में मोहब्बत की मिसाल मुस्लिम परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए दान की 325 गज जमीन

पंजाब 18 फरवरी 2026( दैनिक खबरनामा) मोहाली के झामपुर इलाके से भाईचारे…
Share to :

मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के स्वागत में डेराबस्सी, कुराली और मोहाली में महिलाओं ने निकाली

पंजाब 13 मार्च 2026(जगदीश कुमार) पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किया गया…
Share to :

लुधियाना में ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का मामला NGT सख्त, DC समेत तीन विभागों को नोटिस

पंजाब 19 मार्च 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के लुधियाना में ग्रीन बेल्ट…
Share to :

गांवों में फिटनेस और विकास को बढ़ावा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने पलहेड़ी व मछली कलां में ओपन जिम का किया उद्घाटन

पंजाब 24 फरवरी 2026( जगदीश कुमार) पंजाब के मोहाली। ग्रामीण क्षेत्रों में…
Share to :