पंजाब 20 मार्च 2026 (जगदीश कुमार) मिलता है कि है पंजाब के जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में आज विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। जिला अस्पताल मोहाली और एम्स मोहाली में आयोजित जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि दांतों की अच्छी सेहत के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस दुनिया भर में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि दांतों की समय-समय पर जांच और उचित देखभाल बेहद जरूरी है तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को दांतों की जांच और इलाज की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।डॉ. अमित अग्रवाल, विभागाध्यक्ष (डेंटिस्ट्री) ने जानकारी दी कि डेंटल ओपीडी में दो नई डेंटल कुर्सियां जोड़ी गई हैं और लोगों को सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध डेंटल सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर जिला डेंटल हेल्थ अधिकारी डॉ. परनीत ग्रेवाल, एसएमओ डॉ. परमिंदर सिंह, एम्स मोहाली के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. नवदीप सैनी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. हरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न रचनात्मक और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। नर्सिंग विद्यार्थियों ने मौखिक स्वास्थ्य विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई, वहीं मुँह की सफाई पर कविताएं भी प्रस्तुत की गईं। इनमें माता साहिब कौर नर्सिंग कॉलेज की अवीका और अवनूर, सिविल अस्पताल के डेंटल विभाग की इंटर्न डॉ. भावना तथा सरस्वती नर्सिंग कॉलेज, घड़ूआं के शुभप्रीत ने भाग लिया।
इस अवसर पर डेंटल टीम और अस्पताल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :