दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: पंजाब में सर्दी के मौसम को देखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए टाइम-टेबल के मुताबिक सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक लगेंगे, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूलों की छुट्टी दोपहर 3:20 बजे होगी।
स्कूलों का यह बदला हुआ समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद 1 मार्च से टाइम में फिर से बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से ज्यादा स्कूल हैं जिन पर यह व्यवस्था लागू होगी।
फिलहाल मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं। अब 2 नवंबर से नया शेड्यूल लागू होने के साथ सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूलों में दोपहर 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में दोपहर 3:20 बजे छुट्टी होगी।