दैनिक खबरनामा चंडीगढ़, 30 अप्रैल 2026 पंजाब में आज से जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर से इस अभियान को लॉन्च किया। इस बार लोगों को घर बैठे ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) करने की सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी।
यह ऑनलाइन सुविधा 30 अप्रैल से 14 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 15 मई से 13 जून 2026 तक सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर मकानों की सूची और आवास से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। राज्यभर में इस काम के लिए करीब 67 हजार कर्मचारियों की तैनाती की गई है।ऑनलाइन स्व-गणना के लिए सरकार ने एक पोर्टल तैयार किया है, जहां लोग मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए अपनी जानकारी भर सकते हैं। फॉर्म 16 भाषाओं में उपलब्ध है और इसे भरना पूरी तरह वैकल्पिक है। जिन लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा होगा, उनसे कर्मचारी घर जाकर जानकारी लेंगे, जबकि ऑनलाइन फॉर्म भरने वालों के डेटा का भी सत्यापन किया जाएगा।जनगणना के दौरान कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, कमरों की जानकारी, पानी-बिजली जैसी सुविधाएं और टीवी, फ्रिज, वाहन जैसी संपत्ति से जुड़े सवाल शामिल हैं। फॉर्म भरने के बाद एक SE ID जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

अमृतसर में 12 किलो हेरोइन बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने त्वरित…

कांग्रेस ने भगवंत मान की ‘मास्क’ वाली सफाई को बताया कमजोर बहाना, इस्तीफे की मांग दोहराई

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 25 जून: पंजाब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के…

मलेरकोटला में 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार 15 साल से रह रहे थे, 5 साल से कर रहे थे मजदूरी

दैनिक खबरनामा 29 मार्च 2026 पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने बड़ी…

अमृतसर में हथियारों और हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन जब्त

दैनिक खबरनामा | अमृतसर, 27 अक्टूबर 2026. अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध…