दैनिक खबरनामा 30 अप्रैल 2026 चंडीगढ़ पंजाब में बढ़ती गैंगवार के बीच अमनदीप मुल्तानी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सुरक्षा की मांग की है। मुल्तानी, जो कभी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के करीबी रहे हैं, ने अदालत को बताया कि अब उसे विरोधी गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रही हैं।याचिका में मुल्तानी ने दावा किया है कि उसे लक्की पटियाल और डोनी बल के गुट से गंभीर खतरा है। उसने कहा कि उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।मुल्तानी ने अदालत को यह भी बताया कि अतीत में उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे, लेकिन बाद में वह सभी मामलों में बरी हो चुका है और वर्तमान में उसके खिलाफ कोई केस लंबित नहीं है। वह लंबे समय तक अमेरिका में रहने के बाद इस वर्ष भारत लौटा है और अब सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय है। फिलहाल वह एनएसयूआई से जुड़ा हुआ है और संगठन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहा है।याचिका में पंजाब में बढ़ती गैंगवार की घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है। मुल्तानी के अनुसार, राज्य में गैंगस्टरों के बीच टकराव तेजी से बढ़ा है और आपसी रंजिश के चलते पूर्व सहयोगियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उसके पुराने संबंध अब उसके लिए खतरे का कारण बन गए हैं।मामले पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुल्तानी की याचिका पर 20 दिनों के भीतर कार्रवाई कर रिपोर्ट पेश की जाए।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में शादी का धोखा बिना तलाक दूसरी शादी, सच सामने आने पर दहेज केस में फंसाने की धमकी

पंजाब 22 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब केbमोहाली में शादी के…
Share to :

सरकारी विभागों में अब अनिवार्य होंगे प्रीपेड बिजली मीटर, PSPCL ने जारी किए नए आदेश

पंजाब 9 फ़रवरी (दैनिक ख़बरनामा ) पंजाब में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को…
Share to :

मोहाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 माह में 204 भगोड़े अपराधी गिरफ्तार या पी.ओ. सूची से बाहर

पंजाब 14 फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब के जिला साहिबज़ादा अजीत सिंह…
Share to :

ट्राइसिटी में बड़ी वारदात टली विदेशी गैंगस्टरों का गुर्गा गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

दैनिक खबरनामा 1 मई 2026 पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF)…
Share to :