पंजाब 3 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के मोहाली में पंजाब राज्य महिला आयोग में एक महिला ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के समक्ष पेश हुई पीड़ित महिला ने दावा किया कि थाने में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।महिला ने बताया कि एक महिला पुलिसकर्मी ने उसके कान पर थप्पड़ मारे और डंडे से पीटा। इसके बाद एक अन्य पुलिसकर्मी ने भी उसे लगातार तीन थप्पड़ जड़े। पीड़िता के अनुसार, वह हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसके सिर पर जूतों से वार किए, जिससे वह बेहोश हो गई। उसने यह भी बताया कि वह हृदय रोगी है और उसे जबरन पैरों के बल बैठाया गया, जिससे उसे रक्तस्राव होने लगा।महिला ने आरोप लगाया कि एक पुलिसकर्मी ने उसे धमकी देते हुए कहा कि “अभी तो कुछ नहीं हुआ, जब रात की ड्यूटी वाला कर्मचारी नशे में आएगा, तब देखना तेरे साथ क्या होगा।”सुनवाई के दौरान चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारी से उस दिन की थाने की पूरी सीसीटीवी फुटेज तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेयरपर्सन ने कहा कि वर्दी का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग ने जांच प्रक्रिया तेज करने के संकेत दिए हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

ए.डी.सी. ने जेड.एस. मान (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड फर्म का लाइसेंस रद्द किया

पंजाब 18 फरवरी2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 की धारा…
Share to :

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी मरीजों से मिलेंगे हलका विधायक कुलवंत सिंह

पंजाब 3 फरवरी 2026 (जगदीश कुमार ) पंजाब के मोहाली में मुख्यमंत्री…
Share to :

घोषणाओं से आगे, ज़मीनी बदलाव की ओर पंजाब कैबिनेट के फैसलों में दिखी ‘प्रो-पीपल गवर्नेंस’ की स्पष्ट झलक

पंजाब 9 जनवरी (दैनिक खबरनामा)पंजाब में नीति से प्रगति तक का स्पष्ट…
Share to :

सिख बंदियों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का विरोध

पंजाब 13 जनवरी( दैनिक खबरनामा )पंजाब में आज चार घंटे के लिए…
Share to :