मध्य प्रदेश 31 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) प्रदेश के जिले में अपराध पर सख्त लगाम लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस ने जिलेभर में व्यापक स्तर पर कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में की गई।अभियान से पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सभी थाना प्रभारियों और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफिंग की गई। इसके बाद भारी पुलिस बल ने एक साथ विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू की। रात भर चले इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जिले में सक्रिय गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और पुराने निगरानी बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ कर उनकी गतिविधियों की गहन जांच की, वहीं सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के कांबिंग और चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि किसी भी आपराधिक गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

घर-घर होगा सर्वे, GIS मैपिंग से बक्सर को मिलेगी डिजिटल पहचान

बिहार 30 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) बिहार शहर के सुनियोजित विकास और…
Share to :

खाटू श्याम मंदिर कमेटी की पहल, पीएचसी धींगपुर को मिले आधुनिक उपकरण

राजस्थान 28 जनवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी जी…
Share to :

बजट सत्र के 9वें दिन हंगामा, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष

नई दिल्ली 9 फ़रवरी 2026 (दैनिक खबरनामा )नई दिल्ली। संसद के बजट…
Share to :

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा, सीआरपीएफ संभालेगी जिम्मेदारी

नई दिल्ली किस जनवरी ( दैनिक खबरनामा ) नई दिल्ली। केंद्र सरकार…
Share to :