चंडीगढ़ 8 जनवरी( जगदीश कुमार)पंजाब सरकार में अचानक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट में शामिल दो मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए नए सिरे से जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस बदलाव को सरकार के भीतर शक्ति संतुलन से जोड़कर देखा जा रहा है।
कैबिनेट फेरबदल के तहत मंत्री अमन अरोड़ा को लोकलबॉडीज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह विभाग मिलने के बाद अरोड़ा सरकार के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों की सूची में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। लोकल बॉडीज विभाग शहरी विकास, नगर निगमों और स्थानीय निकायों से जुड़ा बेहद अहम विभाग माना जाता है, जिससे अरोड़ा की राजनीतिक और प्रशासनिक पकड़ और मजबूत हुई है।वहीं दूसरी ओर, मंत्री रवजोत सिंह को एनआरआई (NRI) विभाग सौंपा गया है। यह विभाग विदेशों में रहने वाले पंजाबियों से जुड़े मामलों, निवेश और शिकायतों के समाधान से संबंधित है। एनआरआई विभाग को राज्य की आर्थिक और सामाजिक कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।सूत्रों के मुताबिक, यह फेरबदल सरकार के कामकाज में तेजी लाने और विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी रणनीति और सत्ता संतुलन के तौर पर भी देखा जा रहा है।सरकार की ओर से फिलहाल इस बदलाव पर कोई विस्तृत बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक और प्रशासनिक असर साफ नजर आएंगे।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

मोहाली में पानी की बर्बादी पर सख्ती नियम तोड़ते ही कटेगा कनेक्शन, ₹5000 जुर्माना अनिवार्य

दैनिक खबरनामा 9 मार्च 2026 गर्मियों के बढ़ते तापमान को देखते हुए…
Share to :

पटियाला में टैक्सी ड्राइवर ने जहर खाकर दी जान, VIDEO में पूर्व MLA समेत कई लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

दैनिक खबरनामा 5 मार्च 2026 पटियाला के हलका शुतराणा में एक टैक्सी…
Share to :

राजपुरा में 7 साल के बच्चे का अपहरण, CCTV में पड़ोसन दिखी बच्चा खन्ना से बरामद

पंजाब 18 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा ) राजपुरा के पुराना राजपुरा…
Share to :

प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया निरीक्षण

पंजाबी फरवरी 2026 (दैनिक खबरनामा) पंजाब डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज…
Share to :