पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 29 दिसम्बर (जगदीश कुमार)(PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षाएं सभी विषयों के लिए होंगी।बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट या री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, दर्जा/प्रदर्शन सुधार (इम्प्रूवमेंट) और वोकेशनल/एनएसक्यूएफ विषयों के छात्र भी प्रैक्टिकल परीक्षाओं में शामिल होंगे।स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देशPSEB प्रबंधन ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा की पूरी जानकारी दें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए।
ऐसे देखें डेटशीटप्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट देखने के लिए विद्यार्थियों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर “डेटशीट” सेक्शन में सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। किसी भी तरह की जानकारी या समस्या के लिए छात्र conductpseb@gmail.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं।लिखित परीक्षा बाद में, मई तक रिजल्ट की तैयारीबोर्ड के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षाओं के बाद 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं करवाई जाएंगी। PSEB की कोशिश रहती है कि मई महीने के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में किसी तरह की परेशानी न हो।
करीब 7 लाख छात्र होंगे शामिलहर साल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब सात लाख विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय पर डेटशीट देखकर अपनी तैयारी पूरी रखें।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

कौशाम्बी में यमुना की जलधारा से अवैध खनन का वीडियो वायरल, सराय अकील के मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू घाट पर पोकलैंड मशीनों का धड़ल्ले से इस्तेमाल

कौशाम्बी जिले के सराय अकील थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हिपुर उर्फ श्यामपुर बालू…
Share to :

हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। युवाओं व बच्चों ने इस उत्सव का भरपूर आनंद लिया।

चंडीगढ़ 12 जनवरी (जगदीश कुमार) चंडीगढ़ लोहड़ी पर्व को लेकर शहर और…
Share to :

उदयपुर में रविवार को कई इलाकों की जल आपूर्ति रहेगी बाधित, 132 केवी झाडोल जीएसएस शटडाउन बना कारण

उदयपुर, 27 दिसंबर (जगदीश कुमार) शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है कि…
Share to :

मस्जिद व कब्रिस्तान की जमीन हड़पने के आरोप, वक्फ बोर्ड पर धमकी देने का दावा मोहाली |

25 दिसम्बर: जगदीश कुमारमोहाली के सेक्टर-109 स्थित मस्जिद और उससे सटी कब्रिस्तान…
Share to :