पंजाब 21 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पटियाला में हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पंजाब पुलिस ने झींडा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पातड़ां के डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान के मुताबिक, यह कार्रवाई दादूवाल की शिकायत पर की गई है और मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है।
इससे पहले झींडा की शिकायत पर पुलिस ने दादूवाल समेत सात अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 341, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया था। इन पर हथियारों से लैस होकर रास्ता रोकने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंगलवार को पटियाला के गांव शेरगढ़ स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित भोग समागम के दौरान हुई। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान दादूवाल द्वारा झींडा का नाम न लेने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।दादूवाल ने आरोप लगाया कि झींडा ने अपशब्द कहकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। वहीं, झींडा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि समागम के बाद लौटते समय दादूवाल ने उनकी रेकी करवा कर हमला करवाने की कोशिश की। झींडा के अनुसार, उनकी गाड़ी को रास्ते में घेरा गया और गोली चलाने के लिए उकसाया गया। हालांकि, उनके ड्राइवर की सूझबूझ से वे मौके से बच निकले।फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

पेपर मिल हादसा सफाई के दौरान मजदूर की दर्दनाक मौत

पंजाब 18 मार्च 2026( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के डेराबस्सी में मंगलवार…
Share to :

अंब साहिब गुरुद्वारा जमीन रजिस्ट्री मामला मैनेजर पर फर्जीवाड़े के आरोप, SGPC ने शुरू की कार्रवाई

पंजाब 4 फरवरी 2026 ( दैनिक खबरनामा) पंजाब मोहाली जिले के प्रसिद्ध…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :