पंजाब 21 मार्च 2026 ( दैनिक खबरनामा ) पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े एक सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। अमलोह हलके के गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. जसविंदर सिंह पर शनिवार सुबह नकाबपोश हमलावरों ने उनके क्लिनिक में घुसकर हमला कर दिया।जानकारी के मुताबिक, हमलावर तलवारों से लैस थे और उन्होंने सरपंच पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उनके एक साथी को भी चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।घायलों को पहले अमलोह के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सरपंच इलाके में नशे के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे थे, जिसके चलते इस हमले को रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
You May Also Like
इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर
दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
- Editorial Team
- June 6, 2026
अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस
- Editorial Team
- June 3, 2026