दैनिक खबरनामा राजौरी। 28 मई :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के दोरीमल वन क्षेत्र में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में कई आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पूरे जंगल को घेर लिया।
सूत्रों के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र में घेराबंदी और सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया। जंगल के भीतर लगातार रुक-रुक कर गोलियों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
मुठभेड़ वाले इलाके में अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है। साथ ही जरूरी उपकरण और सहायता सामग्री भी मौके पर पहुंचाई जा रही है, ताकि अभियान को और मजबूत बनाया जा सके। सुरक्षाबलों ने आसपास के मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है, जिससे आतंकियों के भागने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि पूरा क्षेत्र सुरक्षा घेरे में है और अभियान अभी जारी है। स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने और मुठभेड़ स्थल से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

राजौरी पुलिस का गोवंश तस्करी पर बड़ा प्रहार, 5 वाहन जब्त; 51 गोवंशीय पशु बचाए

दैनिक खबरनामा । राजौरी, 22 जून : अवैध गोवंशीय पशु तस्करी के…

बाबा बर्फानी के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में मकान पर गिरी; 30 लोग घायल

दैनिक खबरनामा – 28 जुलाई गांदरबल : बाबा बर्फानी के दर्शन कर…

श्रीनगर-नालंदा संवाद में बोले LG मनोज सिन्हा: विरासत और आधुनिकता के संगम से बनेगा विकसित भारत

दैनिक खबरनामा । श्रीनगर, 20 जून :  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर-नालंदा…

एनसी-पीडीपी के भ्रामक प्रचार को बूथ स्तर पर उजागर करो — भाजपा कार्यकर्ताओं को सत शर्मा का निर्देश

दैनिक खबरनामा। जम्मू, 10 अगस्त: रविवार को जम्मू में हुई बैठक में…