दैनिक खबरनामा 3 मई 2026 पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी से जुड़े सांसद राघव चड्ढा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से 5 मई को सुबह 10:40 बजे मुलाकात करेंगे। उनके साथ भाजपा में शामिल हुए तीन अन्य सांसद भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में पंजाब सरकार पर सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग, राजनीतिक बदले की भावना और हाल ही में AAP छोड़कर भाजपा में शामिल सांसदों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।इसी दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। उन्हें दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है। हालांकि इस दौरान आम आदमी पार्टी के सभी विधायक दिल्ली पहुंचेंगे, लेकिन राष्ट्रपति से मुलाकात मुख्यमंत्री अकेले करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री इस बैठक में AAP के उन राज्यसभा सांसदों का मुद्दा उठा सकते हैं, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वह इन सांसदों को वापस बुलाने (रिकॉल) की मांग राष्ट्रपति के सामने रख सकते हैं। इसके अलावा पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है।इस घटनाक्रम के बीच पंजाब सरकार ने हाल ही में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है। 1 मई को हुए मतदान में 94 में से 88 विधायकों ने सरकार के पक्ष में वोट दिया, जबकि कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के विधायकों ने वॉकआउट किया।गौरतलब है कि AAP के पंजाब से सात राज्यसभा सांसद हैं, जिनमें से अधिकांश के भाजपा में जाने से सियासी माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है। ऐसे में 5 मई की ये दोनों मुलाकातें राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही हैं।

Share to :
Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like

इशिता बतिश का डबल गोल्डन कमाल, एम.टेक अर्बन प्लानिंग में फिर बनीं यूनिवर्सिटी टॉपर

दैनिक खबरनामा/ब्यूरो/मोहाली/ 06 जून 2026: गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू), अमृतसर की…
Share to :

अभिभावकों को बड़ी राहत: पंजाब में निजी स्कूल अब सालाना 5% से अधिक नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

दैनिक खबरनामा। चंडीगढ़, 3 जून 2026: पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों द्वारा…
Share to :

फर्जी वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले— मेरी छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है

दैनिक खबरनामा| चंडीगढ़, 16 जून 2026. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान…
Share to :

कांग्रेस पूरी तरह एकजुट, 2027 में करेगी सत्ता में वापसी: वड़िंग

पीएयू में चन्नी का स्वागत, विश्वविद्यालय के लिए 1000 करोड़ रुपये की…
Share to :